1. संविधान के कौन से अनुच्छेद के अनुसार हिंदी को संघ की राजभाषा बनाया गया है ?
उत्तर:- अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार हिंदी को संघ की राजभाषा और देवनागरी को लिपि बनाया गया है ।
2. राजभाषा नीति से संबंधित संवैधानिक व्यवस्था क्या है ?
उत्तर:- संविधान के अनुच्छेद 120, 210 एवं 343 से 351 राजभाषा नीति की संवैधानिक व्यवस्था से संबंधित हैं।
3. राजभाषा आयोग की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर:- राजभाषा आयोग की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी।
4. राजभाषा अधिनियम कब लागू हुआ ?
उत्तर:- राजभाषा अधिनियम वर्ष 1963 में लागू हुआ ।
5. राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) के अनुसार कितने और कौन-कौन से दस्तावेजों को द्विभाषी रूप में जारी किया जाना अनिवार्य है?
उत्तर:- राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) के अनुसार कुल 14 प्रकार के दस्तावेज यथा; सामान्य आदेश, अधिसूचनाएँ, संकल्प, नियम, संसद के समक्ष रखी जाने वाली प्रशासनिक रिपोर्टें, प्रशासनिक व अन्य रिपोर्टें, संविदाएँ, सरकारी कागज़ात, करार, अनुज्ञापन, परमिट, प्रेस विज्ञप्तियाँ, निविदा सूचना व निविदा फॉर्म संबंधी दस्तावेजों को द्विभाषी रूप में जारी किया जाना अनिवार्य है।
6. राजभाषा नियम कब से लागू हुए ?
उत्तर:- राजभाषा नियम वर्ष 1976 से लागू हुए।
7. राजभाषा नियमों की संख्या कितनी है ?
उत्तर:- राजभाषा नियमों की संख्या 12 है ।








1 टिप्पणियाँ:
अच्छी जानकारी